Monday, July 13, 2026

यू तो रियल लाइफ में भी शराब पीकर गली गली शोर मचाते हुए बहुत देखे जाते हैं मगर आज हम उन अभिनेताओ के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर शराबी का अभिनय किया और दर्शकों ने जमकर सराहना की है तो आइए जानें :-
1. दिलीप कुमार – बॉलीवुड अभिनेता ने  साल 1955 की फिल्म देवदास में एक शराबी के अवतार में दमदार परफॉमेन्स दी थी । उनकी इस परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें बेस्ट एक्टर के अवार्ड से भी नवाजा गया था |
2. अभय देओल –  बॉलीवुड के नेचुरल एक्टर माने जाने वाले अभय देओल ने फिल्म देव डी में एक शराबी के किरदार बहुत ही बेहतरीन अभिनय किया था । इनकी परफॉर्मेंस लाजबाब थी ।
3. शाहिद कपूर –  फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक शराबी के रोल में जल्द ही नजर आने वाले है । हाल ही रिलीज हुआ फ़िल्म  कबीर सिंह के ट्रेलर में इस किरदार बहुत पसंद किया जा रहा है ।
4. आदित्य रॉय कपूर – साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर ने शराबी का बहुत अच्छा रोल निभाया था ।
5. गोविंदा –कॉमेडियन एवं मारधाड़ की फिल्मों वाले बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने शराबी के किरदार देखते ही बनता हैं उन्होंने  फ़िल्म नसीब में एक शराबी का रोल निभाकर सबको हैरानी में डाल दिया था ।
6. धर्मेंद्र – 90 के दशक में बॉलीवुड में धाक जमाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का फिल्म शोले में शराबी वाला सीन आपने देखा होगा वो दृश्य आज भी यादगार बना हुआ है । इसके अलावा बिग बी अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म शराबी में , आमिर खान ने राजा हिंदुस्थानी में , शाहरुख खान ने फ़िल्म देवदास में शराबी का बेहतरीन अभिनय किया ।  वही केश्टो मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में शराबी के रोल में हंसते हंसाते नजर आए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *