Monday, July 13, 2026

सावन के झूले पड़े सखी
नन्ही नन्ही बूंदो की फुहार
झड़ी मन को हर्षात है।
‘पी ‘ तीज का झूला ऐसा डालना
जिस में समा जाए सारा संसार।
डाली हो चंदन की हो
जो फैली हो नभ के पार ।
सतरंगी रेशम की डोरी ह
जिस का न हो कोई पारावार।
एक पेंग जाए मंगल ग्रह
के द्वार,
दूजा एकदम अन्तरिक्ष के पार।
सावन के गीत गाते हुए करें
हँसी ठिठोली और धमाल।
घेवर की सौंधी खुशबू से
महक रहा सारी बगिया
खाने खिलाने की हो रही
मनुहार।
” नाग “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *