Monday, July 13, 2026

है कितनी प्यारी सी मूरत
बड़ी मनमोहनी सी सूरत
ऊपर से नयन विशाला है
मेरा वो मदन गोपाला है ।। मेरा …

काली रात अवतारा है
यमुना ने चरण पखारा है
लीला जग को दिखाया है
बकासुर मरने वाला है ।। मेरा….

मोहक धुन मुरली की लागे
सिर पे मोर मुकुट है साजे
श्यामवर्ण, पीताम्बर धारी
गले शोभित वैजन्ती माला है ।।मेरा…

यमुना तट पे गाउयें चराये
गोपियों के संग राश राचाये
दही,मक्खन की चोरी करके
मटकी फोड़ने वाला है ।। मेरा …

गोवर्धन उंगली पे उठाया
सारथी आर्जुन का बन आया
उपदेश गीता का सुनाया
वो जग से तारने वाला है ।। मेरा…

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

रश्मि शुक्ल (रीवा म.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *