Monday, July 13, 2026

प्रेम की शक्ति ने सुदर्शन धारी योगेश्वर श्री कृष्ण को मुरलीधर बनाया

प्रेम के बल माँ यसोदा ने ऊखल से बांध दिया, गोपियों ने नटखट लाला को नचाया

प्रेम ऊँच-नीच ,भेद-भावों से परे
मधुमंगल, सुदामा से मित्रता कर कान्हा ने प्रेम की पराकाष्णा का दर्शन कराया

प्रेम निर्मल-निश्छल शशि सा,
शरद पूर्णमा की रात गोपी रूपी असंख्य ऋषियों संग मोहन ने अद्भुत रास रचाया ,

रास मात्र नृत्य नहीं, ये तो उन ऋषि-मुनियों की करोड़ो वर्षों की
प्रेम-साधना थी जिसने रात्री अमृत बरसाया

बृज की लली संग प्रेम ने , सोलह कलाओं के स्वामी को छलिया बनाया

जब-जब प्रभु संग प्रीत की किसी ने तो बांके बिहारी ने प्रेम की तुला में स्वयं को भी झुकाया है

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई *राधे कृष्ण*


|| पूजा मिश्रा || रीवा म.प्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *