Monday, July 13, 2026

सर्दियों में आप भी उन लोगों में से एक हैं जो पानी कम पीते हैं तो पहले इसके नुकसान समझिए। थका हुआ महसूस करना, चक्कर आना, स्किन में ड्रायनेस बढ़ना और यूरिन का रंग पीला पड़ना, इसके लक्षण हैं।

सर्दियों में आप भी इन लक्षणों का सामना कर रहे हैं तो रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी वेजिटेबल सूप, स्मूदीज और हर्बल चाय से भी पूरी की जा सकती है।

4 चीजें जो स्वाद और इम्युनिटी बढ़ाएंगी और पानी की कमी पूरी करेंगी

वेजिटेबल सूप रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाएगा

सर्दियों में लोगों को गर्म चीजें खाना पसंद है। इसका सबसे बेहतर विकल्प है, वेजिटेबल सूप। इसके लिए टमाटर, अदरक, गाजर, लहसुन और पत्तागोभी को सूप में शामिल कर सकते हैं। इसमें पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े भी डाल सकते हैं। सूप बनाते समय उसमें सीमित मात्रा में कालीमिर्च और दालचीनी पाउडर का प्रयोग करें। यह कई तरह से फायदा पहुंचाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करेगा। पानी की कमी नहीं होने देगा और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाएगा।

पानी पीने का मन नहीं तो उसमें मिलाएं नींबू, तुलसी और अदरक

दिन में दो बार ग्रीन टी ले सकते हैं
दिन में दो बार ग्रीन टी ले सकते हैं। ये पानी की कमी पूरी करने के साथ स्किन को चमकदार बनाती है और कैंसर से बचाने में भी मदद करती है। यह फैट भी घटाती है। एक बात का ध्यान रखें कि ग्रीन-टी दिन में दो कप से ज्यादा न लें।

वेजिटेबल और फ्रूट स्मूदीज लें लेकिन इसे छानें नहीं

3 बड़े फायदे : सर्दियों में पानी पीना क्यों जरूरी

  • स्किन की चमक बढ़ेगी: सर्दियों में पानी की कमी होने पर स्किन की नमी खत्म होने लगती है और ड्रायनेस बढ़ती है। इसलिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • कब्ज नहीं होगा: अक्सर इस मौसम में लोग मोटा अनाज खाते हैं और पानी कम पीते हैं। नतीजा, कब्ज की समस्या बढ़ती है, इसलिए पानी की कमी न होने दें।
  • बीमारियों का खतरा कम होगा : पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकलता है और ऐसा होने पर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *