Monday, July 13, 2026

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए हैं. मुंबई के अस्पताल में अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ. विराट ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है.

विराट कोहली का बयान

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.”

इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे. बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत के सेलेब्स ने कमेंट्स में दी बधाई. Source : Aajtak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *