Monday, July 13, 2026

आओ कृष्ण धरा पर

फैली यहाँ अराजकता ज़र्रे ज़र्रे पर

कहाँ तो केवल एक कंस का करना था वध
आज तो हर इंसा के मन में समाया जरासन्ध

आज एक नहीं अनेक कंसों का हुजूम है
दुर्योधन दुशासन के समूह ही समूह है

आवश्यकता तो तुम्हारीआज है
हर कंठ से निकलती यही आवाज़ है

एक द्रौपदी के अपमान पर तो चकित थी दुनिया सारी
किंतु आज तो हर गली चौराहे पर बिकती है नारी

प्रतिशोध के रुप में हुआ था महाभारत का संग्राम
शोषित नारी की पीड़ा दे न सका आज कुछ पैग़ाम

दहेज हत्या बलात्कार की घटनाएँ हो गई आम
बन सुर्ख़ियाँ केवल बढ़ाती अख़बार के दाम

जनता मूक प्रशासन पंगु सब लगते लाचार
दया ममतामयी दिल दिखते आज केवल दो चार
आओ कृष्ण धरा पर

बहा दो सरस प्रेम की धारा राधा सा प्रेम यशोदा सा ममत्व
व्याप्त हो सम्पूर्ण दुनिया मे अनुराग एवं अपनत्व

स्वच्छ राजनीति की हो चहुं ओर फुहार
लौटा दो हमें नेकां ईमान एवं सदाचार

आज अपने जन्मदिवस पर दे दो यह उपहार
जग में बस रह जाये प्यार ही प्यार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *