Monday, July 13, 2026

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एस्ट्रोलॉजी एंड डिवाइन साइंसेज के द्वारा निःशुल्क ज्योतिष समाधान शिविर का आयोजन मालवीय नगर स्थित कार्यालय में किया गया।
जिन छात्रों ने हाल ही में अपना कोर्स संस्थान द्वारा पूरा किया था उन्होंने भाग लेने वाले लोगों की समस्याओं का निदान किया ।
कोविड-19 की वजह से जो लॉकडाउन लगा और इसकी वजह से जो बेरोजगारी बढ़ी इतनी बड़ी महामारी और समस्या का आगामी भविष्य कैसा होगा यह इस शिविर का मुख्य बिंदु रहा ।
प्रश्न कर्ताओं के मुख्य प्रश्न स्वास्थ्य से संबंधित और आगामी समय में आर्थिक चुनौतियों से संबंधित थे। शिविर में भाग लेने वाले लोगों को उनके प्रश्नों के संपूर्ण उत्तर और समाधान प्राप्त हुए ।
टैरो कार्ड रीडिंग क्रिस्टल एडसानी के द्वारा, ज्योतिष शास्त्र श्रीमती अनुप्रिया पंत और भुवनेश शर्मा ने और हस्तरेखा और रमल शास्त्र द्वारा एंजेलिना जोली ने लोगों की शंकाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम के आयोजक आचार्य अनुपम जौली द्वारा लोगों को प्रोत्साहित करते देखा गया आचार्य अनुपम जौली ने बताया कि इस महामारी की वजह से अधिकतर लोग बेरोजगारी को लेकर और आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान हैं और स्वास्थ्य को लेकर आशंकित हैं, इस समय इस शिविर में सबसे ज्यादा इसी तरीके के प्रश्नों को छात्रों ने सुलझाया अच्छी बात यह रही कि सारे प्रतिभागियों द्वारा सबको संतुष्ट किए जाने वाले प्रश्न और जवाब दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *