Monday, July 13, 2026

हे प्रिये तुम्हीं बतलाओ

विष्णु जी चिंतित हुए
और लक्ष्मी से बोले
देव, दानव, मानव मिले
इसलिए पृथ्वी डोले।

हिंसा, द्वेष, लालच भरा
हो रहे अत्याचार
भाई भाई लड़ रहे
फैला है व्यभिचार

जल, थल, नभ में हो रहे
परमाणु के वार
मरते हैं निर्दोष जन
मच रहा हाहाकार ।

राजनीति सब कर रहे
धवल पोष जजमान
बेटे, भाई मर रहे
उजड़े घर, परिवार ।

कलियुग का विस्तार है
है विनाश का जोर
महामारी और युद्ध की
हो रही है यहाँ भोर

बुद्धि भ्रष्ट सबकी हुई
समझ रहा ना कोय
मचा रहे ताण्डव यहाँ
धरती भी अब रोय।

कौन सा लूँ अवतार मैं
हे प्रिये तुम्ही बतलाओ
ये गुत्थी उलझी पड़ी
तुम ही अब सुलझाओ।

सुशीला शर्मा
64-65 विवेक विहार
न्यू सांगानेर रोड, सोडाला
जयपुर – 302019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *