Monday, July 13, 2026

भारत में नए कोरोना वायरस से संक्रमित 6 मरीज मिले, ये सभी ब्रिटेन से हाल ही में लौटे थे

भारत में भी कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहुंच गया है। यहां छह संक्रमितों में यह वायरस मिला है। ये सभी हाल ही में ब्रिटेन से लौटे थे। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि ये मरीज कहां पाए गए हैं। इनमें से तीन सैम्पल बेंगलुरु, दो हैदराबाद और एक पुणे के इंस्टीट्यूट भेजे गए थे। ब्रिटेन में मिला यह वायरस 70% ज्यादा तेजी से फैलने वाला माना जा रहा है।

देश में सोमवार को सिर्फ 16 हजार 72 केस आए। यह आंकड़ा 23 जून के बाद सबसे कम है। तब 15 हजार 656 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 24 हजार 822 मरीज ठीक हो गए। 250 मरीजों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 9011 की गिरावट आई। अब सिर्फ 2.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक कुल 1.02 करोड़ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 98.06 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.48 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के नए केस और एक्टिव केस की संख्या घट रही है। इसलिए सावधानी की और भी जरूरत है। मंत्रालय ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो लोकल स्तर पर एडमिनिस्ट्रेशन नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा सकते हैं।

  • कोविड-19 मरीजों के सर्विलांस के लिए लागू की गई गाइडलाइन की अवधि 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है।
  • कंटेनमेंट जोन में सावधानी बरती जाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कोरोना के नए स्ट्रेन को भी आने से रोकने के लिए सर्विलांस जरूरी है।
  • वैक्सिनेशन के लिए प्रियॉरिटाइजेशन तैयार किया है। हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 50 साल के ऊपर और 50 साल से कम उन लोगों को जिन पर कोरोना का ज्यादा खतरा है उन्हें पहले वैक्सीन दी जाएगी।
  • ऐसे लोगों का डेटा फाइनल करके अपलोड करें।
  • वैक्सीन के स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन, सिक्योरिटी समेत अन्य व्यवस्था पूरी कर लें।
  • मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराएं।

कोवीशील्ड के 5 करोड़ डोज तैयार हैं
कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड तैयार करने वाली कंपनी ने अभी कोवीशील्ड (Covishield) के 4-5 करोड़ डोज स्टॉक में रखे हैं। वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए कुछ दिन में मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद केंद्र को तय करना है कि कितने डोज और कितनी जल्दी चाहिए। पूनावाला ने कहा कि हमारी कंपनी जुलाई 2021 तक 30 करोड़ डोज तक तैयार कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *