Monday, July 13, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में शामिल राजकुमार राव ने अपनी 11 सालों की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से 15 नवम्बर को चंडीगढ़ में शादी कर ली। राजकुमार के साथ सिटीलाइट्स में काम कर चुकीं पत्रलेखा खुद भी बेहतरीन अभिनेत्री हैं और कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से प्रभावित किया है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी भले ही बॉलीवुड की धूमधाम से दूर हुई हो, मगर सोशल मीडिया के जरिए नवविवाहित जोड़े को बधाई और प्यार दिया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर राजकुमार राव ने शादी की जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन पर बधाइयों का तांता लग गया है। राजकुमार राव के साथ काम कर चुके और उन्हें नजदीक से जानने वाले तमाम सेलेब्स ने शादी की शुभकामनाएं और बधाई दी है।

राजकुमार के साथ फन्ने खान में काम कर चुके दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने शादी में शामिल ना हो पाने के लिए राजकुमार और पत्रलेखा से माफी मांगी। अनिल ने लिखा- बधाई मेरे दोस्तों। काश, मैं चंडीगढ़ में सेलिब्रेट कर पाता। मुंबई लौटने पर मिस्टर और मिसेज राजकुमार पत्रलेखा से जल्द ही मिलूंगा। अनिल के अलावा वरुण धवन, सोनम कपूर, कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ, नरगिस फाखरी, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, वर्दा नाडियाडवाला, मौनी रॉय, श्रुति हासन, मोहम्मद जीशान अय्यूब, पंकज त्रिपाठी, सुनील ग्रोवर, आदर्श गौरव, दीया मिर्जा, सान्या मल्होत्रा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दोनों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *