Monday, July 13, 2026

एंकर ,एक्टर, राइटर, सिंगर के रूप में आयुष्मान खुराना जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना 28 जून को आ रहे हैं एक अपनी नई फिल्म लेकर इसका नाम है आर्टिकल 15 जिसका संविधान में अर्थ है “राइट टू इक्वलिटी”
इस फिल्म के डायरेक्टर है अनुभव सिंहा। मुल्क जैसी अमेजिंग मूवी  के बाद दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बहुत इंतजार था
इस कहानी को गौरव सोलंकी ने लिखा है इस कहानी में मुख्य किरदार आयुष्मण खुराना का है इस फिल्म के और मेंबर कुमुद मिश्रा, सयानी गुप्ता, इशा तलवार मनोज पाहवा, आशीष वर्मा , मोहम्मद जैसन आयुब है। इस फिल्म में आयुष्मण खुराना पुलिस इंस्पेक्टर के लीड रोल में नजर आ रहे हैं । यह एक सस्पेंस एवं थ्रिलर फ़िल्म है ।
यह फिल्म अनटचेबिलिटी और रेप कांड जैसी समाज की बुराइयों को दर्शाने के लिए बनाई गई है
जो इस कहानी के दौरान दो लड़कियों की बलात्कार और उन्हें पेड़ से फांसी देने का मामला नजर आया है और एक लड़की लापता बताई गई है उनका बलात्कार यह बताया जा रहा है कि किसी ने क्रोध में आकर उनसे बदला लिया है और आयुष्मण खुराना  इसकी जड़ तक जाना चाहते हैं।
सयानी गुप्ता गरीब महिला की भूमिका निभा रही हैं ।  इस फिल्म के दौरान आयुष्मान खुराना इशा तलवार से प्रेम करते हैं वह अपनी इस पोस्टिंग से खुश नहीं है । उधर मनोज पाहवा पुलिस कॉन्स्टेबल के रूप में नजर आऐंगे ।  दर्शको ने आयुष्मान खुराना के नये लुक को बहुत पसंद किया है  । यह फिल्म इमोशनल और सेंटीमेंटल एक्शन से भरपूर है ।
इस फिल्म में एक दृश्य में कोई गुनहगारों की जात बताता है तब आयुष्मान खुराना सभी की जात के बारे में पूछते हैं और जो उन्हें पता लगता है की सभी लोग जात पात विश्वास रखते हैं तो वह गुस्सा हो जाते हैं। फिल्म का एक डायलॉग कि “उन्हें इसलिए मार दिया गया था कि उन्हें उनकी औकात पता चले” इन दमदार डायलॉग्स ने कहानी को और भी स्ट्रांग बना दिया।
दर्शकों को आयुष्मण खुराना और इशा तलवार की केमिस्ट्री देखनी है  । फिल्म के दौरान सस्पेंस रखा गया है अगर वह धीरे-धीरे और  सही ढंग  से स्पर्श होगा तो ही फिल्म सभी को पसंद आएगी। अनटचेबिलिटी और रेपिस्ट जैसे अहम मुद्दे उठाने वाली इस फ़िल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं । उन्हें कैसे दर्शाया गया है यह तो देखने से ही पता चल पायेगा है वही आयुष्मण खुराना अपने इस पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में कितने निखर पाते हैं ये तो आने वाला वक़्त बताएगा बरहाल  इस कहानी का मुख्य सस्पेंस देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *